Latest News

Tuesday, 21 February 2017

जल्द ही भारत बनेगा आर्थिक महाशक्ति- राजनाथ

फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज तल्ख लहजे मे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो भारत कड़ा रूख अख्तियार करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए सीज फायर का बराबर उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत इतनी गोलियां चलायेगा कि गिनना तक मुश्किल हो जायेगा। श्री सिंह ने हाल ही मे पाकिस्तानी हमले मे मारे गये भारतीय नागरिकों के सम्बन्ध मे उक्त बात कही। कहा कि भारत को छेड़ने वालो को भारत छोड़ता नहीं। गृहमंत्री ने दावा किया कि जिस तरह के निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये जा रहे हैं वह जल्द ही भारत को आर्थिक महाशक्ति बना देगे।
जनपद के बिन्दकी व जहानाबाद प्रत्याशियों के समर्थन मे जनसभा करने आज यहां पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक कर देश मे पाकिस्तान के दाॅत खट्टे किये थे वैसी कार्यवाही दोबारा करने मे भारत बिल्कुल नहीं हिचकेगा। चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कांग्रेस व सपा गठबन्धन को खूब खरी खोटी सुनायी कहा कि सहजादे जिस साईकिल पर सवार हुये हैं उसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह पहले ही पंचर कर चुके हैं। राहुल गांधी की खाट सभा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मुझे कांगे्रस उपाध्यक्ष पर तरस आता है जिन्होंने चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले खाट पकड़ ली। 2014 के आम चुनाव मे जनपद से बीजेपी उम्मीदवार को सांसद चुने जाने पर जनता का धन्यवाद देते हुए श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र मे कई सालों के बाद पूर्व बहुमत से गैर कांग्रेसी हुकूमत सत्तासीन हुयी है जो कि यूपी की जनता की वजह से सम्भव हो सका है। गृहमंत्री ने सपा पर वार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे सरकार बनाने के बाद भी सपा ने प्रदेश को अपराध, बेरोजगारी जैसी कई मुसीबतें दी हैं यहां तक की ओस व पाला से बर्बाद किसानों की फसलों का जो मुआवजा केन्द्र द्वारा जारी किया गया था उसमे भी प्रदेश सरकार ने खूब घपलेबाजी की है। दावा किया कि सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद तथा कृषि विकासदर मे दो से तीन प्रतिशत की कमी आयी है। समाजवादी पार्टी के काम बोलता है के नारे की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि पांच साल मे सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, कृषि जैसे क्षेत्र मे तो काम नहीं किया लेकिन कानून व्यवस्था को बर्बाद करने मे उनका काम जरूर बोलता है। गृहमंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए कहा कि अंधेरे मे जब हम दिनभर काम करके शाम को अपने घरों को लौटतें हैं तो न हम अपनी पत्नियों का चेहरा देख पाते हैं न ही हमारा। कहा कि प्रदेश मे बिजली भले ही न हो लेकिन लम्बे चैड़े बिल जरूर है। प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार बनती है तो घोषणा पत्र मे किये गये वादों को भाजपा पूरा करने का काम करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, पूर्वमंत्री राजेन्द्र पटेल, अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सुरेन्द्र सिंह गौतम, जीतू सिंह गौतम, पिंटू सिंह गौतम, अजय कछवाह, कुलदीप भदौरिया, डा0 देवाशीष चैधरी, कामता पटेल आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News