फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। पंचायत मे यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए बिजली, पानी, खाद, पुलिस उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठाये। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान किसानों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जो अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं उनको सबक सिखाने का काम 11 मार्च के बाद किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, राजकुमार पाण्डेय, मकसूदन तिवारी, दीपक गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment