फतेहपुर, शमशाद खान । महाराष्ट्र मे शिवसेना से अलग होकर निकाय चुनाव मे भाजपा की हुयी शानदार जीत पर आज भाजपाईयों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना की।
शनिवार को शादीपुर चैराहा स्थित भाजपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी की अगुवाई मे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र मे भाजपा को मिली शानदार जीत पर इतराते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर कार्यकर्ता खुशी का इजहार किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य क्षमता की सराहना की। जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी ने कहा कि इस बार महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव मे शिवसेना से अलग होकर भाजपा ने जिस तरह से 82 सीटों पर जीत हासिल की है यह पार्टी के लिए बड़ी बात है क्योंकि शिवसेना के गढ़ मे भाजपा ने अपने दम पर शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशहित मे किये जा रहे कार्यों का यह परिणाम है जिससे महाराष्ट्र मे भाजपा को अकेले दम पर 82 सीटों पर जीत हासिल हुयी है। महाराष्ट्र की जीत पर भाजपाई इतराते हुए प्रदेश मे सरकार बनाने की बात कही। इस मौके पर मनोज शुक्ला, डा0 शिव प्रसाद त्रिपाठी, अजय कछवाहा, विजय सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, अजमेरी सिंह, पंकज त्रिपाठी, नीलिमा सिंह चैहान, अर्पणा सिंह गौतम, कुल्दीप भदौरिया, अखिलेश द्विवेदी आदि रहे।

No comments:
Post a Comment