फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे शतप्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों मे निकाली गयी। रैली मे शामिल छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाकर लोगों को मतदान अवश्य करने व लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान मे किया गया जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मे शहर के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्रायें रहे। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए एक वोट अवश्य देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों मे घूमी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने नवयुवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र एवं छात्रायें अपने मतदाधिकार का प्रयोग अवश्य करें और 23 फरवरी को अपने माता-पिता के अलावा आस पड़ोस एवं मित्रों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें जिससे उनका एक वोट अच्छे लोकतंत्र को मजबूत बनाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इन्दुमती सी., अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, उपजिलाधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस नन्दलाल यादव, बीएसए विनय कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment