फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आगामी 23 फरवरी को सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज अन्तिम दिन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बिन्दकी विधानसभा से सपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इस विधानसभा मे गठबन्धन के मतदाता और समर्थक पूरी तरह से ऊहा पोह की स्थित मे पड़े हुए हैं। इस विधानसभा मे समाजवादी पार्टी ने कई प्रत्याशियों मे फेरबदल किया है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रातों रात भाजपा छोड़ साइकिल पर सवार हुए पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसके बाद सपा में चल रहे घमासान मे जनसेवक का टिकट काट कर सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। जिलाध्यक्ष का टिकट अचानक काटकर पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालु गुप्ता को चुनाव लड़ने की हरी झण्डी पार्टी हाईकमान ने दी है। सपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता ने पार्टी के सिम्बल से आज पर्चा भी दाखिल किया है। वहीं इसी विधानसभा के कांग्रेस के उम्मीदवार अभिमन्यु सिंह ने पार्टी के सिम्बल से नामांकन पत्र भरा है। गठबंधन हाने के बावजूद सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर समर्थक और गठबन्धन के मतदाता पूरी तरह से ऊहा पोह कि स्थित मे पड़े हुए हैं। गठबन्धन इस विधानसभा मे किसको चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान करता है यह तो बाद की बात है और यदि दोनों प्रत्याशी अपने अपने सिम्बल कर चुनाव लड़ेगे तो शायद गठबन्धन टूट सकता है और यदि गठबन्धन ने किसी एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की अनुमति देता है तो किसी एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान से वापस होना पड़ेगा या फिर पार्टी से बगावत करनी पड़ेगी। बहर हाल कुछ भी हो यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि कांग्रेस के सिम्बल का प्रत्याशी मैदान मे रहता है या फिर समाजवादी पार्टी का।

No comments:
Post a Comment