Latest News

Monday, 6 February 2017

आबूनगर वार्ड मे व्यापार मण्डल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

फतेहपुर, शमशाद खान । वोट हमारा अधिकार है कभी न करें इसे बेकार जागरूकता अभियान अवश्य करें मतदान को लेकर आज उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व मे आबूनगर वार्ड क्षेत्र के मतदाताओं को पम्पलेट वितरित कर मत का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गयी। वोट डालने चलोगे साथी, लोकतंत्र के बने बराती जैसे संदेश को प्रसारित करते हुए शतप्रतिशत मतदान करने की अपनी की ताकि उत्तर प्रदेश मे जनपद की भूमिका अग्रणी हो। मतदाता जागरूकता अभियान मे सेराज अहमद खान, कृष्ण कुमार तिवारी, मुजाहिद हसन, उर्मिला मिश्रा, ज्ञानेन्द्र कुमार, राजकुमार, सनी मुशाहिद, दीपक पाण्डेय, प्रांसु त्रिवेदी रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News