फतेहपुर, शमशाद खान । चाॅदपुर थानाक्षेत्र के रामपुर कुर्मी मे देर शाम दबंग परिजनों ने पिता-पुत्री को जमकर लाठी डण्डों से पीटा जिससे दोनों घायल हो गये। उधर जिला चिकित्सालय मेडिकल कराने लाये होमगार्ड ने दस हजार रूपये डाक्टर के नाम से मांगे न मिलने पर पिता-पुत्री का बिना मेडिकल कराये होमगार्ड वापस चला गया जिसपर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पिता-पुत्री को सदर अस्पताल मे भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार रामपुर कुर्मी निवासी स्व0 रामकरन का पुत्र कृष्ण कुमार जिसकी गांव मे लगभग साढ़े छह बीघा खेती है जिसपर गांव के ही अरिमर्दन पुत्र रघुराज उसे बीस सालों से जोत रहा है। बताते हैं कि उन लोगों ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से सफेदा का पेड़ लगा दिया जिसमे कल कृष्ण कुमार ने पेड़ काट दिया इसी बात को लेकर अरिमर्दन उसकी पुत्री सुनैना उसका भाई रिपुसू व चूड़ामणि पुत्र अरिमर्दन ने उसे लाठी डण्डों से पीटना शुरू कर दिया तभी बीच बचाव करने पहुंची कृष्ण कुमार की पुत्री नीलम देवी उम्र 15 वर्ष को भी दबंगों ने पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं थाने पहुंची पिता-पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। यहां पर मजरूबी चिट्ठी लेकर आये होमगार्ड ने डाक्टर के नाम से पीड़ित कृष्ण कुमार से दस हजार की मांग किया कहा कि तुम्हारा मेडिकल अच्छी तरह से कर दिया जायेगा। इंनकार कर देने पर होमगार्ड पिता-पुत्री का बिना मेडिकल कराये ही वहां से चला गया जिसपर पीड़ित ने घटना की जानकारी पत्रकारों से बतायी बाद मे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मनोज कौशिक ने घायल पिता-पुत्री को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। घटना के बावत जानकारी पीड़ित कृष्ण कुमार व उसकी पुत्री नीलम देवी ने दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment