फतेहपुर, शमशाद खान । पांच माह से वेतन न मिलने से भुखमरी की कगार पर पहुंचे विद्युत मीटर रीड़रों ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है। अधीक्षण अभियंता से लेकर प्रमुख अभियंता तक भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि यदि जल्द ही मानदेय का भुगतान न किया गया तो आन्दोलन चलाया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। प्रमुख अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता सहित प्रशानिक अधिकारियों को भेजे गये पत्र में विद्युत मीटर रीडरों ने कहा है कि कई बार मानदेय भुगतान सामान लाने मे उनके पसीने छूट रहे है। पांच माह से मानदेय का भुगतान नही किया जा रहा सिर्फ आश्वासन देकर काम लिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि हर माह की 10 तारीख तक हर हाल में मानदेय का भुगतान करा दिया जाये जिससे किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े और समय से अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर सकें। लगातार महीने भर कम करने के बावजूद उन्हें समय से पारिश्रमिक नहीं किया जा रहा है। कम्पनी के अधिकारियों से भी वार्ता की गयी लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। सभी मीटर रीड़रों ने अधिकारियों से मामले में दखल देकर पांच माह का बकाया मानदेय दिलाये जाने की मांग की है। इस मौके पर चन्द्रभान सिंह, आकाश सिंह, नागेन्द्र सिंह, सचिन सिंह, राहुल साहु, राजेश वर्मा, उमाशंकर विकास शर्मा, अवध यादव संदीप मौर्य, संजय सिंह, नयन सिंह तमाम मीटर रीडर मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment