फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चल रही तैयारियों में एक ओर पुलिस जहां एक-एक करके शातिरों पर शिकंजा कसती जा रही है। इस क्रम में पुलिस अब होटल व ढाबों पर नजर रखने की तैयारी में है। जिससे यहां पर आने वाले गैर जनपद व प्रांत के लोगों की जानकारी हो सके। पुलिस होटल संचालकों को इस बावत दिशा-निर्देश जारी करेगी। जिससे वह आने वाले अजनाबियों को ठहराने से पहले जांच कर लें। शहर में कई होटल है। जिनमें लोगों के लिए रूकने की व्यवस्था हैं आमतौर पर होटल में रूकने वाले लोग गलत आईडी भी देते है। तो संचालक चंद रूपयों की लालच में उन्हें नजर अंदाज कर देते है। चुनाव में होटल संचालकों द्वारा इस तरह की अराजकता न हो। इसलिए पुलिस होटल व ढाबों वालों को सतर्क करने के साथ ही उन्हें निर्देश देगी। जिससे चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले लोगों की आईडी के मामले में किसी प्रकार की लापरवा न बरती जाए और अगर किसी व्यक्ति पर शंका होती है तो तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस, चेकिंग अभियान भी चलाने की तैयारी में है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment