फतेहपुर, शमशाद खान । इस समय चल रहे सहालग के दौरान खागा नगर सहित तहसील क्षेत्र में मिलावटी सामग्री दुकानदारों द्वारा खूब धड़ल्ले से बेंचा जा रहा हैं खाद्य निरीक्षक ऐसे दुकानदारो के यहां छापामारी। का काम नहीं कर रहे है। इससे इनके हौसले बुलंद हैं मालूम हो कि इस समय लगन शहालग का दौर चल रहा है। और शादी विवाह के दौरान दूध, खोया पनीर के अलावा पिसे मशाल हल्दी धनिया मिर्च सरसों का तेल फरचून तथा गर्म मशालों के साथ सभी प्रकार की दालों मे ंमिलावट करके सामग्री की बिक्री खूब धड़ल्ले से की जा रही हैं इस मिलावट सामग्री के सेवन से लोगों के अन्दर धीरे-धीरे बीमारी घर कर रही है। और यही छोटी-छोटी बीमारी एक दिन बड़ा रूप ले लेती हैं जिससे आम लोग परेशान हो जाते है। लेकिन मिलावटी सामग्री बेचने वाले इन दुकानदारों पर खाद्य निरीक्षकों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं विभाग द्वारा कोई ठोस कदम न उठाये जाने से ऐसे दुकान दारो के हौसले बुलंद रहते है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment