Latest News

Sunday, 5 February 2017

कई माह से फूके ट्रान्सफार्मर के चलते दो गांव अधेरे में

फतेहपुर, शमशाद खान । मलवॉ विकास खण्ड के जलाला गांव में विद्युत आपूर्ति कमे लिए लगा 63केवीए का ट्रान्सफार्मर महीनों से फुका पड़ा है। जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के बाद भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जाता है बताते चले इन दिनो ंकिसानों को रवि कि फसल कि सिंचाई के लिए पानी कि सख्त जरूरत है किन्तु लाइट न आने से उनकी सिंचाई नहीं हो पा रही हैं वही चौड़गरा उपकेन्द्र के हरसिंहपुर ग्राम सभा में लगा 63केवीए का ट्रान्सफार्मर एक सप्ताह से जला है पूरे गांव में ब्लैक आउट कि स्थिति बनी हुयी। इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 2017 के परीक्षार्थियों को हो रही है जिनकी 16मार्च से बोर्ड परीक्षाएं है। हरसिंहपुर ग्राम प्रधान कल्याण सिंह व गांव के ही आर्यन सिंह उपेन्द्र सिंह धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कई बार चौड़गरा उपकेन्द्र में शिकायत करने के बाद भी कोई कर्मचारी देखने नहीं आया। ग्रामीणों व युवाओं ने बताया गांव में 63केवी के ट्रान्सफार्मर से बिजली पूरी नहीं हो पा रही 100केवी के ट्रान्सफार्मर कि मांग कि गयी हैं पूरे मामले में जब अवर अभियंता नरेन्द्र प्रसाद तिवारी से बात कि गयी तो उन्होंने कहा कि ओवरलोड व कटियाबाओं के कारण ट्रान्सफार्मर फेके है जानकारी मिली है स्टीमेट बना भेजा जायेगा। युवा विकास समिति मलवॉ ब्लॉक उपाध्यक्ष आलोक गौड ने किसानों छात्रों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News