Latest News

Sunday, 5 February 2017

चुनाव के दिन मतदान अधिकारी किसी का नहीं रिसीव करेंगे फोन

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव में मतदान से सम्बंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान एसएमएस के माध्यम से किये जाने के निर्देश चुनाव सम्बंधी अधिकारियों को दिये गये है। इलाहाबाद मण्डल के अपर आयुक्त पीके अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि 8 बिन्दुओं पर दिशा निर्देश के साथ निर्वाचन आयोग न यह अपेक्षा की है। कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाये कि वह अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह से चार्ज कर रखें तथा साइलेंट मोड पर रखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट व कंट्रोल रूम के अतिरिक्त किसी भी इनकमिंग काल को रिसीव न करें। आये इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News