Latest News

Sunday, 5 February 2017

यातायात पुलिस ने चलाया शघन वाहन चेकिंग अभियान

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलिकरन ंसिह यादव के निर्देश पर यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिह ने शहर के प्रमुख चौराहो पर पूरे दिन वाहन सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन से अधिक दो व चार पहिया वाहनों का चालान कर शमन शुल्क वसूला। 
रविवार को यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शहर के सदर अस्पताल के नगर पालिका तिराहा, वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड व ज्वालागंज चौराहे पर शघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दो व चार पहिया वाहनो की चेकिंग की गयी जिसमे बिना हेलमेट, बिना कागज, बिना लाइसेन्स के अलावा चार पहिया वाहन में बिना बेल्ट लगाये ड्राइव करने वाले वाहनों की चेकिंग की गयी। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान कर लगभग बीस हजार रूपये शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान चार पहिया वाहनो मे लगी काली फिल्म व हूटर को उतराया गया। वही यातायात प्रभारी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहो पर चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान से वाहन स्वामियो में हडकम्प मचा रहा। लोग पुलिस से बचने के लिये इधर उधर गलियो का सहारा लेकर भी खुद को बचाते रहे। पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिह यादन के निर्देश पर पूरे जनपद में वाहन चेकिग अभियान अनवरत चलाया जा रहा हैं।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News