फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 23 फरवरी को जनपद में होने वाले मतदान मे एक लाख युवाओ को मतदान के लिये जागरूक करने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जायेगा उक्त निर्णय बैठक कर सर्वसम्मति से लिया गया और इसकी जिम्मेदार फ्रन्टलो के पदाधिकारियो को सौपी गयी।
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एसएफडी व टीएसवाईपी की एक बैठक नहर कालोनी सयुक्त रूप से सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता टीएसवाईपी के जिला संयोजक विपिन तिवारी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसून तिवारी रहे। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद में मतदाताओ को जागरूक करने पर चर्चा की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालयों में संगठन के पदाधिकारी जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करेगे। जिसके तहत परिषद लगभग एक लाख मतदाताओ को जागरूक कर चुनाव में मतदान में प्रतिभाग करने के साथ सुसाशन चुनने की अपील करेगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का संकल्प दिलाया जायेगा। इस मौके पर इन्द्रसेन, अभिषेक गुप्ता, शुभम, अभिषेक सोनू, विनय, आशीष, सौरभ आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment