फतेहपुर, शमशाद खान । एटा स्कूली बस हादसे के बाद जनपद का प्रशासन ने ऐसे हादसो से सावधानी बरतने के लिये विद्यालयों के ड्राइवरों का नेत्र व रिफ्रेशर ड्राइविग परीक्षण का आयोजन उपसहभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें दो सौ से अधिक चालको का परीक्षण किया हुआ।
रविवार को उपसहभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ प्रशान्त तिवारी व आरआई सुखलाल गौण्ड की देख-रेख में शहर क्षेत्र के अर्न्तगत विद्यालयो के वाहन चालको का जिला चिकित्सालय के नेत्र टीम द्वारा नेत्र परीक्षण करने के पश्चात रिफ्रेशर ड्राइविग परीक्षण कराया गया जिसमें लगभग दो सैकडा वाहन चालको का परीक्षण किया गया और लगभग एक दर्जन चालक अनफिट पाये गये। परीक्षण के लिये सुबह से ही कार्यालय में वाहन चालको की भीड जुटने लगी सभी वाहन चालकों का रजिस्ट्रेशन के बाद एक-एक कर सभी का परीक्षण लिया गया। एआरटीओं का कहना रहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिये विभाग द्वारा इस कैम्प का आयोजन किया गया है। जिससे अप्रशिक्षित चालक स्कूलों में बस न चला सके और बच्चो को सुरक्षित रखा जाये। उन्होने कहा कि एटा हादसे के बाद से विभाग द्वारा इस तरह के कदम उठाये जा रहे है यदि परीक्षण के दौरान बस वाहन चालक अनफिट पाये जाते है तो उन्हे वाहन चलाने का परमीशन नही दिया जायेगा। साथ ही स्कूल प्रबन्धक को भी इसकी जानकारी दी जायेगी। परीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा चालको को यातायात नियम के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ परिवर्तन संजय तिवारी, वसीक उल्ला खां समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment