फतेहपुर, शमशाद खान । पत्नी की हत्या के आरोप में जिला कारागार में बन्द बन्दी के मां की मौत हो जाने पर परिजनों ने शव का अन्तिम दर्शन पुत्र से कराने के लिये जिला कारागार में शव लेकर पहुचे जहा जेल प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के बिना दर्शन न कराने के बात कही जिससे परिजनो में आक्रोशित होकर वापस लौट गये।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र ठिठौरा गांव निवासी अन्जली लाल उर्फ कल्लू लगभग डेढ वर्ष पूर्व पत्नी की हत्या के आरोप में जेल मे बन्द है बीते दो दिन पूर्व बन्दी की मां की मौत हो गयी। जिस पर रविवार को परिजन व गांव वाले जेल में बन्द पत्नी के हत्या के आरोपी अन्जली लाल उर्फ कल्लू को उसकी मां के अन्तिम दर्शन कराने के लिये जेल की गेट में ले जाकर शव को रख दिया और जेल प्रशासन से मांग करने लगे की मां के अन्तिम दर्शन के लिये पुत्र को बाहर लाया जाये। लेकिन जेल अधीक्षक ने कहा कि आचार संहिता के चलते वह बिना न्यायालय के आदेश के शव का दर्शन पुत्र को नही करा सकते जिससे परिजन एवं अन्तिम संस्कार यात्रा में सामिल गावं वालो ने जेल प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुये लगभग दो घण्टे बार शव का अन्तिम संस्कार के लिये गंगा घाट ले गये। वही जेल के मुख्य गेट को शव को रखने के बाद जेल प्रशासन ने हडकम्प मचा रहा।

No comments:
Post a Comment