Latest News

Sunday, 5 February 2017

ई-रिक्सा चालक की पिटाई, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर, शमशाद खान । ई-रिक्सा चालक को जबरियन बुरी तरह से पीटे जाने से नाराज रिक्सा यूनियन के पदाधिकारियो ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने को लेकर कोतवाली में एकत्रित हुये जहा पर प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीडित को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया। 
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मोहल्ला निवासी संजय साहू ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि वह ई रिक्सा चालक है एक दिन पूर्व महिला सवारियों को लेकर देवीगंज टैम्पो स्टैण्ड के पास पीयूष गुप्ता मेडिकल स्टोर के सामने सवारियां उतार रहा था तभी दबंग मेडिकल स्टोर सचालक पीयूष गुप्ता हाथो मे डण्डा लेकर आया और गाली गलौज करते हुये उसे बुरी तरह से डण्डे से पीट दिया जिससे उसके शरीर में गम्भीर चोटे आयी। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीडित को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया वही ई रिक्सा चालक के साथ हुयी मारपीट की घटना से रिक्सा यूनियन के पदाधिकारियों में आक्रोश रहा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये यूनियन के लोग कोतवाली मे एकत्रित हुये और साथ ही रिक्सा चालक को न्याय दिलाने के लिये कोतवाल से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी के मांग किया। इस मौके पर मुकेश सिंह, राजू यादव, रामप्रकाश संजय भारती, मोहम्मद अनवार, धर्मेन्द सिह, विजय कुमार आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News