Latest News

Saturday, 11 February 2017

बसपा प्रत्याशी समीर ने किया मतदाताओं से जनसम्पर्क

फतेहपुर, शमशाद खान। सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने आज अपने समर्थकों के साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों मे विकास कराने का वाद करके मतदाताओं से अपने पक्ष मे 23 फरवरी को मतदान करने की अपील की।
सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने शनिवार को शहर के देवीगंज, अशोक नगर, राधानगर, गंगा नगर, खम्भापुर, जयराम नगर समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों मे अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसम्पर्क कर विकास कराने का वादा करके अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की। वही बसपा प्रत्याशी के बड़े भाई विकास त्रिवेदी ने अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों मे व्यापक जनसम्पर्क कर अपने छोटे भाई समीर त्रिवेदी को जिताने के लिए मतदाताओं से अपील की। इस मौके पर दिनेश तिवारी उर्फ खलीफा, शिवाकान्त तिवारी, मोहम्मद आसिफ, अयूब खाॅन, अम्बर जाफिरी, बच्चा तिवारी आदि समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News