Latest News

Saturday, 11 February 2017

डीएम ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान। विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ विकास खण्ड भिटौरा के जमरांवा व लालीपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस ग्राम में शत प्रतिशत लाईसेन्स जमा किये जाये तथा जो गुण्डा एक्ट जिला बदर है उन पर कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि यह ग्राम मे बड़ा है तथा अतिसंवेदनशील है। उन्होने लेखपाल व कानूनगो को निर्देशित किया कि ग्राम में डुग्गी पिटाकर बैनर पोस्टर जो लगे है उन्हे तत्काल हटवा दिया जाये। उन्होने कहा कि  जिन घरों में पोस्टर नही हटाये जायेगे उनको नोटिस तत्काल दी जाये। उन्हेाने कहा कि थानाध्यक्ष जरूर निरीक्षण करें कि शराब व अवैध शस्त्र ग्राम में नही होना चाहिये। उन्होने ग्राम में पैदल भ्रमण कर लोगो से कहा कि 23 फरवरी को निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने ग्राम मे इपिक कार्ड तत्काल बाॅटने के निर्देश बीएलओ को दिये। उन्होने साफ तौर पर कहा कि लेखपाल ग्राम का भ्रमण करें यदि कोई अशान्ति फैलाता है तो उसकी सूचना सम्बन्धित थाने को दें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि 107, 16 की कार्यवाही भी की जायें। जिससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अभिनवरंजन, क्षेत्राधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News