फतेहपुर, शमशाद खान । सन्त निरंकारी द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के 63वें जन्मदिन को गुरू पूजा दिवस के रूप मे मनाया गया जिसमें रेलवे स्टेशन मे विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
सोमवार को सन्त निरंकारी मण्डल द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के 63वें जन्मदिवस गुरू पूजा दिवस के रूप मे मनाते हुए रेलवे स्टेशन मे मिशन के अनुयायियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म परिसर की साफ सफाई एवं झाडू लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई किया गया। अनुयायियों ने बताया कि फाउण्डेशन भारत मे 53 रेलवे स्टेशनों की सफाई प्रत्येक माह करता है। रेल मंत्रालय के अनुरोध पर 263 रेलवे स्टेशनों की साफ सफाई की गयी। साथ ही अनुयायियों ने यात्रियों से रेलवे परिसर मे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इस मौके पर रमेश चन्द्र जौहरी, संदीप कुमार, अनिल कुमार, ज्वाला प्रसाद, धुन्नूलाल, सुन्दर लाल, गणेश साहू, रामप्रसाद, आशा राम, सन्तोष, राजेश, कृष्णपाल, रामू, कुमारी लदीप, नम्रता, शशि, गुड्डी, सावित्री, बाबूलाल शंकर, अभिषेक, सहित तमाम अनुयायी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment