फतेहपुर, शमशाद खान । 1945 से देश को अपनी शैक्षिक सेवायें दे रहे एमआर जयपुरिया स्कूल ग्रुप ने ग्राम शिक्षा सेवा संस्थान सोसाइटी के सहयोग से जल्द ही शहर मे प्राइमरी स्कूल खोलनेे की योजना बनाई है। उक्त स्कूल शहर के सिविल लाइन्स इलाके मे पानी की टंकी के सामने संचालित किया जायेगा। पत्रकार वार्ता मे उक्त जानकारी देते हुए जयपुरिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने कहा कि अपनी जड़ों मे मूल सिद्धान्तों को बरकरार रखते हुए हम अन्र्तराष्ट्रीय मानसिकता को बढ़ावा देते हैं और विद्यार्थियों को 21वीं सदी के वैश्विक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होने बताया कि ग्रुप के स्कूलों को हालहि मे फिनलैण्ड के शिक्षामंत्री द्वारा बेस्ट स्कूल इन द वल्र्ड के खिताब से नवाजा गया तथा इण्डिया एजूकेशन कांग्रेस द्वारा (बेस्ट के- 12 स्कूल इन इण्डिया) का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। बताया कि हमें यूनिवर्सिटी आफ बार्कले द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाला पहला भारतीय स्कूल का गौरव भी प्राप्त है। उन्होंने सांस्कृतिक और शैक्षणिक पहलुओं मे सही संतुलन पर जोर देने के लिए स्थानीय एवं उत्कृष्ट शिक्षकों के संयोजन को जरूरी बताया। बताया कि फतेहपुर ब्रांच के प्रत्येक कार्य की निगरानी नई दिल्ली स्थिर कारपरेट आफिस द्वारा की जायेगी जिससे गुणवत्ता को नियंत्रित रखने के साथ उसमे सुधार भी लाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूल का संचालन सरकारी नियमों को ध्यान मे रखकर किया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्त ने स्कूल को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि इससे निश्चित ही फतेहपुर के शिक्षा के स्तर को और बढ़ावा मिलेगा। उक्त स्कूल का संचालन आगामी सत्र 1 अप्रैल से किया जायेगा जिसके लिए 1 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यक्रम मे कनक गुप्ता, एसबी सिंह, अनिरबन भट्टाचार्य, प्रदीप सिंह, विनीता कौर आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment