फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश कुमार निगम ने र्निवाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कर्मचारियों से एकता एवं अखण्डता बनाते हुए संगठन मजबूती पर बल दिया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट संघ भवन मे उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ का जनपद स्तरीय चुनाव र्निविरोध सम्पन्न हुआ जिसमें चैथी बार अध्यक्ष पद पर सरफराज हुसैन व तीसरी बार मंत्री पद पर रामकिशोर र्निवाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अंजुम, सुरेश कुमार, विजय साहू, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव, सम्प्रेक्षक अमरीश चन्द, सांस्कृतिक एवं क्रीडा मंत्री प्रदीप सिंह चन्देल, वरिष्ठ प्रतिनिधि राजाराम, प्रभावतीलाल, मुख्य सचेतक मोहम्मद उम्मान खाॅ, प्रवक्ता मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव हेमन्त कुमार, मीडिया प्रभारी राशिद एखलाक, प्रचारक दिनेश चन्द्र सोनी, श्याम बहादुर, शशि भूषण सिंह, बुद्धि प्रकाश, को मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मे अजय श्रीवास्तव, राम प्रताप साहू, अनीता वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, सीमा पुरवार, रामआसरे, संदीप प्रकाश, राजेन्द्र यादव, निरंजन लाल, प्रदीप मिश्रा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा र्निवाचित हुए। चुनाव समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश कुमार निगम व प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार बाजपेयी द्वारा र्निवाचित पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। साथ ही प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री निगम ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी एकता एवं अखण्डता एक साथ संघ को मजबूत करना है किसी अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को अपमान अथवा उत्पीड़न किसी भी दशा मे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद हमीरपुर मे कर्मचारियों की एकता का ही परिणाम रहा कि वहां के जिलाधिकारी राजीव रौतेला को रात मे ही जनपद छोड़ना पड़ा। उन्होंने संघ के र्निवाचित पदाधिकारियों को अपने पद एवं दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी व निष्ठा से करके संघ को मजबूत करने का आहवान किया।

No comments:
Post a Comment