फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों संचालित देशी गुटखा की फैक्ट्रिया जहां सरकार को लाखों रूपये की चपत लगा रहे हैं वहीं मानव स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। लोग सेवन करने से तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी देशी गुटखा बनाने का धंधा बंद नहीं हो सका। धंधे से जुड़े लोग खाद्य निरीक्षक को अपने कब्जे मे कर सरकार को लाखों रूपए का चूना लगा रहे हैं।
जहां अभी तक विधानसभा का चुनाव चल रहा था सभी विभाग के अधिकारी चुनाव मे लगे हुए थे वहीं होली का त्यौहार नजदीक देखते हुए श्री माफिया से ही श्री बनाने का स्टाक करना शुरू कर दिया है। जिसको होली के त्यौहार मे अपनी सप्लाई करने के लिए पूरी तैयारी मे लगे हूए हैं। अभी तक विधानसभा चुनाव मे चुनाव आयोग के चल रहे उड़नदस्ते के भय से यह श्री माफिया अपनी सप्लाई पूरी तरह से नहीं कर पा रहे थे चुनाव खत्म होते ही होली का त्यौहार नजदीक देख अभी से ही श्री बनाने का सामान इकट्ठा कर त्यौहार मे सप्लाई करने के लिए पूरी तैयारी करने मे लगे हुए हैं। डेढ़ माह पूर्व श्री माफियाओं के यहां एसओजी टीम ने छापा मारकर जहां भारी मात्रा में माल बरामद कर कामयाबी पाई थी जिसमे कुछ समय के लिए इन श्री माफियाओं ने अपने धंधे की गति को कम कर दी थी परन्तु होली का त्यौहार नजदीक देखते हुए फिर से अपने धंधे को चरण सीमा पर शुरू कर दिया। इन दिनों नगर मे एक दर्जन से अधिक स्थानों मे संचालित देशी गुटखा तंबाकू मिश्रित कारखाने नगर के जहानपुर, पैगंबरपुर, महरहा रोड़, लंकारोड, फाटक बाजार सहित तमाम स्थानों पर चोरी छुपे फैक्ट्री चलाकर इन देशी गुटखा का निर्माण कर रहे हैं। तैयार गुटखे को लग्जरी गाड़ियों मे भरक तहसील क्षेत्र के बकेवर, जहानाबाद, अमौली, जाफरगंज, मलवां सहित बांदा, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर आदि जनपदों मे अपने एजेंटों के माध्यम से बिक्री करवाते हैं। प्रतिबंधित होने के बावजूद भी इन संचालकों द्वारा बिक्री कराई जा रही है। विभिन्न प्रकार के ब्रांडो की लेबल मे पैकिंग करा कर इसका संचालन किया जा रहा है और खाद्य निरीक्षक की सांठगांठ से इस धंधे को कुटीर उद्योग मे परिवर्तित कर दिया है जिसके सेवन मे लोग तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं समाज मे बढ़ रही प्राणघातक बीमारियों को लेकर जहां सुप्रीम कोर्ट ने देशी गुटखा तंबाकू मिश्रित पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिा है इसके बावजूद भी कोर्ट के आदेशों धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम देशी गुटखा तंबाकू मिश्रित का उत्पादन करने मे पीछे नही है नगर मे एक दर्जन से अधिक स्थानों मे संचालित देशी गुटखों की फैक्ट्रियां को खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। देशी गुटखा का व्यापार इन दिनों नगर मे फल फूल रहा है खाद्य निरीक्षक खाओ कमाओ नीति के चलते इन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं तंबाकू युक्त देशी गुटखा बनाने वाले कारोबारियों के इतने हाथ लंबे है कि वह लोग किसी भी विभाग के अधिकारियों को अपने कब्जे मे लेकर इस गोरख धंधे को इस कदर पनाह दिए हुए हैं कि अब खुलेआम देशी गुटखा की मशीने दिन रात श्री बनाने का काम कर रही हैं। देशी तंबाकू मिश्रित गुटखा बनाने का सामान कानपुर से लग्जरी गाड़ियों मे भर कर लाते हैं और अपनी गाड़ियों मे राजनैतिक दलों के झंड़े लगा कर इस धंधे को चला रहे हैं।

No comments:
Post a Comment