फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद के कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बडौरी गांव के समीप हाईवे मे बना टोल प्लाजा आज कल दो पहिया वाहन चालको के लिए मुशीबत का सबब बन कर रहा गया है। टोल प्लाजा मे पहले दो पहिया वाहनो के निकलने के लिए किनारे से रास्ता खोल रखा गया था किन्तु वर्तमान समय मे उपरोक्त रास्ते को गहरी खाई के रूप मे खोद डाला है जिससे दो पहिया वाहनों को जाम के झाम का शिकार होना पड़ता है। इतना ही नही गहरी खाई खोदे जाने से दो पहिया वाहनों से गुजरने वाले काफी लोग चोटहिल भी हो चुके हैं किन्तु इसकी फर्क टोल प्लाजा संचालक के ऊपर नही पड़ रहा है।
जिले के कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बडौरी गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा आज कल दो पहिया वाहन चालको के लिए मुशीबत बनता चला जा रहा है। बडौरी गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा मे पहले दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए किनारे से रास्ता बना रखा गया था किन्तु इधर पिछले कई दिनों से उक्त रास्ते को गहरी खाई मे तब्दील कर दिया गया है जिससे दो पहिया वाहनों को बड़े वाहनों की लम्बी कतारों मे फंसा रहना पड़ता है और यदि किसी दो पहिया वाहन चालक ने जाम मे फंसे होने के बाद निकासी के लिए जरा सी गलती कर दी तो निश्चय तौर पर उसको अपनी गलती का खामियाजा भोगने मे कोई नहीं रोक सकता है। टोल प्लाजा मे सड़क किनारे खोदी गयी गहरी खाई के चलते दो पहिया वाहनों को टोल प्लाजा मे तब तक इन्तिजार करना पड़ता है जब तक बड़े वाहनों की लगी हुई कतार समाप्त नही हो जाती है। टोल प्लाजा मे गहरी खाई खोदे जाने से कई दो पहिया सवार चोटहिल भी हो चुके हैं।

No comments:
Post a Comment