फतेहपुर, शमशाद खान । वैलेंटाइन डे के विरोध मे बजरंग कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताते हुए भारतीय संस्कृति के तहत माता-पिता का पूजन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा साथ ही आज प्यार का इजहार करने वाले लोगों पर बजरंग दल कार्यकर्ता की नजर रहेगी।
सोमवार को बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशू दीक्षित के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने चैक चैराहे पर वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले वैलेंटाइन डे का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही 14 फरवरी को भी विरोध को जारी रखने का आहवान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजरंग दल किसी भी कीमत पर वेलेंटाइन डे जैसे दिवस को कतई नहीं बर्दाश्त करेगें न ही वेलंेटाइन डे के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा बहनों से छेड़छाड़ करने देगें जिला संयोजक हिमांशू दीक्षित ने कहा कि यदि कोई भी युवक बहनों से छेड़छाड़ करते हुए देखा गया तो उसको सबक सिखाया जायेगा इसके लिए कार्यकर्ता होटल, पार्क मे नजरें रखेगें किसी भी हाल मे भारतीय संस्कृति के साथ खेलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। प्यार के नाम पर फुहड़ता की जा रही है बजरंग दल भावात्मक प्यार के खिलाफ नहीं है उन्होंने आहवान किया कि वेलेंटाइन डे न मनाकर मातृपितृ पूजन दिवस के रूप मे मनाकर भारतीय संस्कृति व अपने रिश्ते का मजबूत करें। इस मौके पर पंकज कसेरा, जीतू हरायण, हिमांशू दीक्षित, सानू सिंह, आनन्द तिवारी, साकेत मोदनवाल, पिंटू सोनी, सागर, अमन साहू, अजीत सोनी, मनोज, अभिषेक, विवेक, मोनू यादव, यस अग्रवाल, गोलू साहू, सोनू सिंह, शिवम लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment