फतेहपुर, शमशाद खान । किरनलता सिंह महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव मे छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ कव्वाली प्रस्तुत करने के साथ बेटी बचाव बेटी बढ़ाओ का भी संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देख उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
सोमवार को असोथर विकास खण्ड के कौण्डर गांव के किरनलता सिंह महाविद्यालय मे वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी छत्रपाल सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, रंगारंग कव्वाली, नाटक व बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति सचिव सर्वेश सिंह भदौरिया द्वारा महाविद्यालय की पूरे वर्ष की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गयी। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजयी हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी त्रिवेदी, विनीत तिवारी, सुरेन्द्र कुमार, विवेक सिंह, विजय शंकर तिवारी, अनिल कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment