फतेहपुर, शमशाद खान। चौथे चरण के चुनाव के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन व विद्यालयों एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिसके क्रम मे आज डा0 भीमराव अम्बेडकर महिला महाविद्यालय की छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमंे छात्राओं ने भारत का नक्शा बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को डा0 भीमराव अम्बेडकर महिला महाविद्यालय मे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्र्तगत छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमंे एमए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा देवी ने भारत का नक्शा बनाकर वोट करेगें मिलकर साथ देश की उन्नति अपने हांथ, जागो, जागो मतदाता उठो जागो देर न करना मतदान सबसे पहले करना जैसे स्लोगन के माध्यम से विद्यालय की अन्य छात्राओं को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया। जागरूकता अभियान मे मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने छात्राओं की सराहना करते हुए बनायी गयी रंगोली का अवलोकन किया और छात्राओं को सपथ दिलायी। उन्होने कहा कि जो 18 वर्ष की आयू की छात्राएं है वह जरूर मतदान करें तथा अपने माता-पिता और घर के बड़े सदस्यों व आस-पास के लोगो को मतदान के लिये प्रेरित करें। उन्होने यह भी प्रधानाचार्या को निर्देशित किया कि समय-समय पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाये। जिससे लोग अपने मतदान के बारे मे समझ सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव, प्रशिक्षण सीओ संदीप वर्मा सहित शिक्षक व छात्रायें उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment