फतेहपुर, शमशाद खान। शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व पुलिस प्रेक्षक डा0 के0 कानन की अध्यक्षता में थानाध्यक्षों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी जनपद के सीमा पर चेक पोस्टो पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाये कोई भी वाहन बिना चेक किये हुए जाने न दिया जायें। उन्होने कहा कि कानपुर, बाॅदा, कौशाम्बी, रायबरेली, हमीरपुर, उन्नाव आदि सीमा पर एक बोर्ड लगाया जायें जिसमें मोबाइल नम्बर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, कन्ट्रोल रूम व सम्बन्धित थाने का अंकित किया जाये। उन्होने साफतौर पर थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाये। उन्होने कहा कि यदि कोई शिकायत संज्ञान मे आयी तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें यह भी निर्देशित किया कि गंगा, यमुना मे नाव चलाने वालों को भी चिन्हित कर उनके नाम जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराये जाये और उन पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्हेाने कहा कि चेकिंग के दौरान एक रजिस्टर बनाया जाये जिसमें ड्राइवर का नाम, वाहन संख्या, आदि अंकित किया जाये। उन्होने कहा कि एमवी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment