Latest News

Friday, 10 February 2017

मतदान केन्द्रों की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की हिदायत

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन कराने को लेकर चुनाव प्रेक्षकों ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटो को मतदान से पूर्व मतदान केन्द्रों की सफाई पानी बिजली सड़क सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की जहां हिदायत दी। वहीं भ्रमण के साथ-साथ 22 जनवरी को मतदान केन्द्रो में मौजूद रहने के निर्देश दिए। विधान सभा चुनाव सकुशल को सम्पत्र कराने हेतु विकास भवन सभागार में प्रेक्षक ने कहा कि सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट शत प्रतिशत मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि किसी भी विधान सभा क्षेत्र में कोई कमी आदि है तत्काल सूचना दी जाये। जिससे आगामी 23 फरवरी को मतदान दिवस को किसी प्रकार की दिक्कत न हो उन्होने कहा कि सभी मतदान केन्द्रो पर सफाई व्यवस्था, पानी, विद्युत, स्वच्छ शौचालय व सड़क का विशेष ध्यान दिया जायें। उन्होने कहा कि मतदान के दिन सभी जोनल सेटर मजिस्टेªट भ्रषण किये रहेगे सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच जायेगे। उन्होने कहा कि 22 फरवरी को पोलिंग पार्टी रवाना होगी कार्मिक व सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने मतदान केन्द्रो व क्षेत्रों में उपस्थित रहेगे। उन्होने कहा कि निर्वाचन जैसे कार्य में किसी भी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट आयोग की गाईड लाइन पढ़कर ही कार्य करे कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आदर्श आचार संहित का उलघंन हो। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News