Latest News

Saturday, 11 February 2017

नेहरू युवा केन्द्र में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

फतेहपुर, शमशाद खान। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिला युवा समन्वयक हुग्न जहां की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विकास खण्डो से आयी टीमी एवं विद्यालयों के बच्चों द्वारा नाटक, देश गीत, लोकगीत, गजल एवं मतदाता जागरूकता पर आधारित नाटक प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिला युवा समन्वयक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर वोट प्रतिशत् बढ़ाये और अपने मत का सही इस्तेमाल करते हुए बेहतर प्रत्याशी का चयन करें जिससे विकास की धारा को तेज किया जा सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि नाहिद अंजुम प्रधानाचार्य स्व, जियाउद्दीन शिक्षा सदन एवं समाजसेवी अंकित शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को नई दिशा देने में युवाओं की जरूरत है। ग्रामीणांचलों में जाकर युवा अनिवार्य रूप से मतदान हेतु लोगों को प्रेरित करें। इस मौके पर युवा मण्डलों पूर्व एनवाईसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आशा सिंह, रामलखन शायर इरफान, नौशाद, अनीस जरीना वारसी, अशोक, प्रभात, सदफ सिद्दीकी, नवाजिश अली, सरला, अलका रही। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News