Latest News

Wednesday, 22 February 2017

मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए बूथों मे तैनात किये गये केन्द्रीय पुलिस बल

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे कल (आज) सम्पन्न होने वाले चैथे चरण के विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने आज पुलिस अधिकारियों के साथ सभी 1918 बूथों का जायजा लिया। उन्होंने संवेदन तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की है। उन्होंने बूथों पर तैनात किये गये पुलिस बल को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्र के अन्दर जाने की सिर्फ उसी को अनुमति प्रदान की जाए जिसको मतदान का प्रयोग करना है। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मतदान स्थल से लगभग दो सौ मीटर के भीतर मतदाता के अलावा किसी को आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि जिले मे 1918 बूथ बनाये गये हैं जिनमें 1795639 मतदाताओं को अपने मतदान का प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रीय पुलिस बल के अलावा भारी मात्रा में पुलिस और पी0ए0सी0 बल के जवान तैनात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर गडबड़ी होने की आशंका है वहां पर पुलिस के अधिकारियों के अलावा बड़े पैमाने पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है तथा पुसि के अधिकारी पल-पल मे सभी मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखेगें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के अन्दर मतदात के अलावा उनको प्रवेश दिया जायेगा जिनको अनुमति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर पुलिस बल का इतना कड़ा पहरा रहेगा कि गड़बड़ी करने वाले सपने मे भी इस ओर नहीं सोंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद की सारी सीमाओं को शील कर दिया गया है तथा सीमाओं पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी को भी सीमा के अन्दर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News