Latest News

Wednesday, 22 February 2017

महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव की बारात- नीरा बहन

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रजापिता ब्रहा्र कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका नीरा बहन ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर 24 फरवरी को ज्वालागंज केन्द्र से शिव बारात निकाली जायेगी जिसके पश्चात सभा श्यामा मैरिज हाल में राजयोग अध्यत्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बुधावार को ज्वालागंज स्थित प्रजापिता ब्रहा्र कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुये केन्द्र की संचालिका नीरा बहन ने बताया कि 24 फरवरी को महाशिव रात्रि के अवसर प्रातः 11 बजे ज्वालागंज केन्द्र से शिव बारात निकाली जायेगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से हेते हुये ताबेश्वर मन्दिर पहुॅचेगी शिव की अराद्यना के बाद बारात सिविल लाइन स्थित रामाश्यामा मैरिज हाल में राज योग अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें शहर के सभी शिव भक्त पहॅचकर कार्यक्रम में भागेदारी निभायें। उन्होने कहाकि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर अब तक आप शिवलिंग पर स्थूल नैवेद्य सामाग्रियों भांग द्यतूरा, दूघ बेर, बेलपत्र अर्पण करते रहें है। क्या इससे आपके जीवन में दुःख अज्ञानता और भटकाव की रात्रि का अंत हुआ इसलिये इस बार घरा पर अवतरित हो चुके ज्याति बिंदु स्वरूप परमात्मा शिव के साथ महाशिव रात्रि का पावन पर्व मनाने के लिये परमपिता परमात्मा शिव के लिये राजयोग अध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हों। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News