Latest News

Wednesday, 22 February 2017

जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर, संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर की मलिन बस्तियों की साफ सफाई एवं नाले-नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। अस्पताल, नर्सिग होमों, प्राईवेट क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी विधानसभा चुनाव मे लगे होने की वजह से सफाई के प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते शहर के अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां बजबजा रही हैं। मालूम हो कि शहर के अरबपुर, पीनपुर तुराबली का पुरवा, आबूनगर, बाकरगंज, अंदौली, आकपुर, अजगवां सहित अन्य वार्डो में गंदगी के कारण डकमार मच्छरों के प्रहार से मलेरिया, मियादी बुखार जैसी जनलेवा बीमारियों की चपेट में यहां के लोग आ रहे है। इस बस्तियों के अधिकंाश लोग अस्पताल नर्सिग होम एवं प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज करा रहे है। नाले-नालियों की जहां नियमित तरीके से सफाई की जा रही है। वही मच्छरनाशक, धुंआ का फैलाव के लिये फागिंग मशीन न चलाये जाने के कारण मच्छरों की पैदावार में बढ़ोतरी हुयी है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News