फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहां पुलिस प्रशसन व्यस्त है वहीं इसका फायदा जुआं माफियां उठाने मे लगे हैं। शहर के कई इलाकों में खुलेआम जुये की फडें सज रही है। इन फडो मे दाव लगाने के लिये दूर दराज से लोगो की आवाजाही रहती है। ऐसे इलाकों में आराजकतत्वो का डेरा जमाने से गांव की महिलाओ एवं छात्राओ को दिक्कत का सामना करना पडता है। आते जाते यह अराजकतत्व महिलाओ एवं पढने जाने वाली छात्राओ पर छीटाकशी करते है। जिससे नागरिकों मे काफी आक्रोश है। लेकिन स्थानीय पुलिस खुलेआम सज रही जुये की फडो पर रोक लगाने के लिये कोई कदम नही उठा रही है।
ऐसे तो जुआं कई इलाको मे हो रहा है। कही छोटे जुआडी फड मे होते है। तो कही बडे जुआडी दिन रात फडो में दांव लगा रहे है। शान्तिनगर, देवीगंज कलक्टरगंज व आवास विकास में जुआं की फड़ बडे़ पैमाने पर सज रही हैं। फडो में बैठने वाले नशे मे भी रहते है। क्षे़त्रीय लोगों का कहना रहा कि मोहल्ले में जो फडे सजती है। उसमें दाव लगाने वाले अन्य मोहल्ले से पहुचते है। वाहनो द्वारा सारा दिन एवं रात के समय भी आवाजाही रहती है। बाहरी लोगो के आने जाने से महिलाये घर से बाहर निकलने में कतराती है क्योकि यह लोग महिलाओ एव छात्राओ पर छीटाकशी करने से बाज नही आते है। रात की बात तो दीगर है। दिन में जगह-जगह जुए की फडे सजी रहती है। जिसमे बडी संख्या में बाहरी लोग दाव लगाते रहते है। कहना रहा कि धडल्ले से हो रहे जुआ के पीछे पुलिस भी कोई कदम नहीं उठा रही है लेकिन इस समय विधानसभा चुनाव मे व्यस्त होने की वजह से पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है जिसके चलते जुआं माफियाओं के हौसले बुलन्द हैं।

No comments:
Post a Comment