Latest News

Wednesday, 22 February 2017

आप नेता ने नरेन्द्र मोदी पर मुकदमा दर्ज कराने की दी तहरीर

फतेहपुर, शमशाद खान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीती उन्नीस फरवरी को यहां सम्पन्न हुई चुनावी रैली मे उन्होंने दो धामिक सम्प्रदायों व जातियों के मध्य आपसी वैमनस्यता उत्पन्न करने के उद्देश्य से भेदभाव शब्द की व्याख्या करते हुए दलित ओबीसी यादव व मुसलमानों को एक दूसरे का हक मारने वाला शोषित व शोषक बताते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल एडवोकेट ने कोतवाली मे तहरीर देते हुए देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किये जाने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल ने कोतवाली मे तहरीर देते हुए देश के प्रधानमंत्री के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि श्री मोदी के उन्नीस फरवरी को यहां मंडी समिति के समीप स्थित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि गांव मे कब्रिस्तान बनता है तो शमशान बनना चाहिए। रमजान मे बिजली मिलती है तो दीपावली बिजली मिलनी चाहिए। होली पर बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिलनी चाहिए। उपरोक्त भाषण मे देश के प्रधानमंत्री उपरोक्त निर्वाचन की पवित्रता को भंग करने तथा स्वयं की पार्टी के पक्ष मे मतदान प्राप्त करने के लिए नाजायज प्रभाव एवं धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से कथन किये हैं। उनके भाषण से उत्तर प्रदेश के दलित पिछड़ों व मुसलमानों के मध्य आपसी बैर व कटुता बढ़ी है तथा समाज मे रह रहे विभिन्न जातियों वर्गों के मध्य परस्पर अविश्वास उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News