Latest News

Thursday, 9 February 2017

पहली बार मदरसा के शिक्षक बनेगे मतदानकर्मी, ले रहे प्रशिक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । चुनाव आयोग के निर्देश पर पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान डयूटी के लिये मुस्लिम मदरसों के शिक्षका-शिक्षको को भी मौका दिया गया है। जिसके लिये मास्टर टेªनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। और मदरसे के शिक्षक भी पहली बार मतदान के दौरान डयूटी लगने से काफी उत्साहित दिख रहे है। क्योकि इस चुनाव से पहले कभी भी मदरसो के शिक्षको को नही लगाया गया था। वही अधिकारी प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे विकास भवन। उन्होने कहा कि अगर किसी कार्मिक कर्मचारी को कोई दिक्कत होती है तो मास्टर ट्रेनर से जानकारी ले लें। कोई कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित नहीं रहेगा। अनुपस्थित पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। और इसमें सभी लोग पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम के बारे में जानकारी दीं इसके अलावा मशीन को चलाने से लेकर सील करने की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक कृषि प्रसार जीसी कटियार ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से कहा कि कोई भी दिक्कत हो या समझ में न आये तो उसकी जानकारी कर लें। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News