Latest News

Thursday, 9 February 2017

गांव गलियारों ने छात्र-छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

फतेहपुर, शमशाद खान । 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर से लेकर गांव-गांव के विद्यालय के बच्चे भी गांव गलियारो में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओ को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। 
गुरूवार को श्री मन्नालाल दीक्षित स्कूल कोरई के विद्यालय प्रागण से प्राइमरी पाठशाला प्रथम व द्वितीय, इस्लामिया पब्लिक स्कूल, सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मन्दिर एवं इण्टर कालेज के छात्र एवं छात्राओ ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली जिसको इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रभुदत्त दीक्षित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जिसके बाद छात्र-छात्राओ ने गांव की गली एवं गलियारो में घूम-घूमकर आम जनमानस को मतदान हेतु प्ररित करने के लिये हाथो में तखतियां लेकर भ्रमण किया। प्रधानाचार्य प्रभुदत्त दीक्षित के नेतृत्व में मतदान जागरूकता रैली निकाली गयी। जो कि गांव की गली-गली एवं मजरो में जाकर मतदाताओ को मतदान के प्रति प्रंरित किया और 23 फरवरी को होने वाले मतदान में अवश्य मतदान करने का सन्देश दिया। पूरे रास्ते बच्चे आम जनमानस को नारे लगाकर मतदान के लिये प्रेरित करते रहे। इस दौरान रैली के प्रभारी डा0 वेदनारायण बाजपेई, सतीश चन्द्र द्विवेदी, रामनरेश, धनज्जय, अतुल प्रताप सिंह, शिवप्रताप सिंह के अलावा अन्य शिक्षिकाये व शिक्षक रैली के साथ चल रहे थे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News