फतेहपुर, शमशाद खान । बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक सतीषचन्द्र मिश्रा ने जिले की दो विधानसभाओ की जनसभा को सम्बोधित किया जिसमें खागा विधानसभा के दरियामऊ गांव व अयाह-शाह विधानसभा के गाजीपुर कस्बे में आयोजित जनसभा केा सम्बोन्धित करते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोट बन्दी करके गरीबों के मुह का निवाला छीन लिया है उन्होने कहा कि काला धन लाने के नाम पर प्रधानमत्री देश की जनता के साथ छलावा किया है। जबकि काला धन वालो को देश के प्रधानमंत्री ने तो अपनी गोद मे बैठा रखा है उन्होने कहाकि कालाधन तो सबसे अधिक भाजपा के नेताओ उनके चहेतो के पास है उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश के असफल मुख्यमंत्री है जो घर को संगठित नही कर सकते है वह प्रदेश मे विकास क्या करायेगे। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि बसपा की सरकार बनी तो गुण्डे और माफिया जेल की सलाखो के पीछे होगे।
राज्यसभा सदस्य एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी के स्टार प्रचारक सतीषचन्द्र मिश्रा ने खागा विधानसभा के दरियामऊ गांव व में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश मे बसपा सरकार के कार्यकाल मे कानून का राज चलता है और गुण्डा माफिया प्रदेश छोडकर पलायन कर जाते है उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राग अलापते घूम रहे है कि अच्छे दिन आयेगे हा अच्छे दिन तो चल ही रहे है किसान फटे हाल घूम रहा है जितनी लागत उसने खेती में लगायी है उसका चैथाई हिस्सा भी तो किसान को वापस नही मिला है उन्होने देश के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुये कहा कि नोट बन्दी से देश का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है किसानो को आलू का सही मूल्य न मिलने से हजारो टन आलू सडको में फेकता है वही व्यापारी वर्ग का व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है उन्होने कहा कि इस चुनाव मे भाजपा को उसके किये का खामियाजा भुगतना पडेगा। उन्होने जनसभा मंे लोगो से अपील करते हुये कहा कि प्रदेश में अच्छी सरकार बनाने के लिये बसपा प्रत्याशी सुनील गौतम को अपना विधायक चुने। इस मौके पर बडी संख्या में बसपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्य एवं बसपा में स्टार प्रचारक सतीशचन्द्र मिश्र ने दरियामऊ की सभा के बाद अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर कस्बे में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे ब्राम्हण समाज का सम्मान सुरक्षित है उन्होने कहा कि इसका उदाहरण यह जनपद खुद है जहा पर बसपा के अलावा अन्य किसी भी राजनैतिक दल ने ब्राम्हण समाज को तरजीह देने का काम नही किया है बसपा मुखिया सुश्री मायावती ने इस समाज का सम्मान करते हुये सदर विधानसभा समीर त्रिवेदी को चुनाव मैदान में उतारा है इस जनपद के अलावा पूरे प्रदेश में अन्य राजनैतिक पार्टिया की अपेक्षा बसपा ने सबसे अधिक ब्राम्हण प्रत्याशियो को टिकट देकर उनका सम्मान बढाया है उन्होने कहा कि गुण्डो और माफियाओ तथा पूजी पतियो की सरकारो को प्रदेश में आने से रोकना होगा तभी प्रदेश में अच्छा विकास और कानून में राज की स्थापना हो सकेगी। अयाह शाह विधानसभा में उमडी भीड को देख कर गद-गद बसपा के स्टार प्रचारक ने प्रत्याशी रामबहादुर सिंह उर्फ तेज बहादुर सिंह की पीठ ठोकते हुये कहाकि मेहनत करो और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियो से अवगत कराओं सफलता अवश्य मिलेगी।

No comments:
Post a Comment