फतेहपुर, शमशाद खान। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन सभागार में आयोजित दिव्यागों व निशाक्तजनों की कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी सी इन्दुमति ने दिव्यागों की समस्याओ से रूबरू हुयी। दिव्यांगों की समस्यायें सुनने के बाद सीडीओ ने निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
विधान सभा चुनाव मतदाता जागरूकता अभियान के तत्वाधान में विकास भवन सभागार में दिव्यांगजनो व निशाक्तजनों की कार्यशाला आयोजित हुयी। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुये मुख्य विकास अधिकारी सी इन्दुमति ने कहा कि जनपद में मतदाता का प्रतिशत कम रहता है जिसमें आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदाता अधिक से अधिक हो। उन्होने आये हुये दिव्यांगजनों से आने वाली समस्याओ के बारे में जानकारी ली और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सीय व्यवस्था की पूरी टीम उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेन्द्र सिंह, विकलांग जन विकास अधिकारी प्रीतिलता, जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल, ग्राम भारती जन कल्याण समिति प्रबन्धक राजेश सिंह, एसपी शुक्ला, राजेश साहू, शैलेन्द्र शरण सिम्पल सहित दिव्यांगजन उपस्थिति रहे।

No comments:
Post a Comment