Latest News

Wednesday, 8 February 2017

चौकी इंचार्ज अपराधियों पर नकेल कसने के साथ मतदाताओं को भी जागरूक

फतेहपुर, शमशाद खान। जिला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जहां कर रही है। वहीं हरिहरगंज पुलिस चैकी इंचार्ज कैलाशनाथ सिंह चुनाव के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान चलाकर कर रहे हैं वहीं साथ ही क्षेत्र की जनता को मतदान अवश्य करने के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। चैकी इंचार्ज कैलाशनाथ द्वारा मतदान के प्रति किये जा रहे जागरूकता से क्षेत्र की जनता मे चर्चा का विषय बना हुआ है इन दिनों चैकी मे जो भी क्षेत्रीय लोग समस्यायें लेकर आते हैं तो उनकी समस्याओं के निस्तारण के साथ उन्हें व उनके परिवार को 23 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रति प्रेरित करके अवश्य मतदान करने की बात कह रहे हैं। चैकी इंचार्ज कैलाशनाथ सिंह ने बताया कि चुनाव के समय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के साथ जहां अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है वहीं क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए उनके द्वारा प्रेरित भी किया जा रहा है और यह कार्य चैकी के सभी सिपाही भी उत्साह के साथ कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News