फतेहपुर, शमशाद खान। प्रदेश मे होने वाले विधानसभा चुनाव व द्वितीय चरण मे जनपद से कर्मचारियों को रवाना किया गया और साथ ही सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिये गये। मंगलवार को आईटीआई मैदान से चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को रोड़बेस बसों से रवाना किया गया। सभी कर्मचारी ब्रीफिंग के बाद आईटीआई मैदान से बस मे सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गये। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण 11 फरवरी व द्वितीय चरण 15 फरवरी को होने वाले चुनाव मे जनपद मे तैनात पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों की गैर जनपदों मे लगी ड्यूटी के तहत आज जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर रवाना किया गया। साथ ही सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही कर्मचारियों को प्रथम व द्वितीय चरण के चुनाव मे फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, बुलंदशहर मे चुनाव कराना है जिसमें कर्मचारी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए किसी दल व प्रत्याशी से प्रभावित न होकर अपनी कर्तव्यों को बाखूबी निर्वहन करने के निर्देश अधिकारियों द्वारा गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment