Latest News

Thursday, 9 February 2017

भुखमरी की स्थिति मे पहुंचे मीटर रीडर बैठे धरने पर

फतेहपुर, शमशाद खान । विद्युत विभाग के संविदा मीटर रीडर को छह माह से वेतन का भुगतान न कियेे जाने से आक्रोशित हो कर मीटर रीडरो ने कार्य का बहिष्कार करते हुये धरने पर बैठ कर अपनी आवाज बुलन्द की। 
गुरूवार को रेलवे मनोरंज कक्ष मे विद्युत वितरण खण्ड प्रथम एवं द्वितीय मीटर रीडरों ने छह माह का वेतन न मिलने से आक्रोशित होकर कार्य से बहिष्कार कर वेतन भुगतान दिलाये जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये साथ ही विभाग को चेतावनी दी कि यदि उनका भुगतान नहीं किया गया तो वह काम पर नहीं लौटेगें। मीटर रीडरों का कहना रहा कि उनका भुगतान न होने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है लेकिन उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है इसके लिए इलाहाबाद इनडोर प्राइवेट लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी को भी ज्ञापन भेंजकर अवगत कराया गया था। साथ ही जिलाधिकारी को भी मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की थी लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही न किये जाने से सभी मीटर रीडर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लेकर धरना पर बैठ गये हैं और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। मीटर रीडरों का कहना रहा कि छह माह से वेतन न मिलने के कारण वह सभी बेहद परेशान है परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग किया कि मनरेगा के अनुरूप वेतन दिया जाये, प्रत्येक माह की 1 से 10 तारिख तक भुगतान कराया जाये, न्यूनतम 28 कार्य दिवस का भुगतान किया जाए, माह मे चार दिन अवकाश दिया जाये तथा पर्याप्त एसबीएम उपलब्ध करायी जाये। इस मौके पर अवध नारायण, चन्द्रभान सिंह, राहुल साहू, विकास शर्मा, संजय सिंह, लालचन्द्र यादव, संतोष कुमार, उदय शंकर, सचिन सिंह, आकाश सिंह, नागेन्द्र सिंह, काजी मो0 नूह, मो0 खुसतार, अशोक कुमार सिंह, आकाश तिवारी, संदीप तिवारी आदि बड़ी संख्या मे मीटर रीडर मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News