फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी विधानसभा के सपा प्रत्याशी बीती रात कल्यानपुर थानाक्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव से रामलीला देखकर वापस बिन्दकी जा रहे थे तभी रास्ते मे आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने उनको जान से मारने की नियत से गोली चला दी और फरा हो गये जिससे सपा प्रत्याशी बाल-बाल बच गये और गोली उनकी गाड़ी मे पीछे जा लगी। पुलिस घटना के सम्बन्ध मे अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी विधानसभा के सपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता बीती रात कल्यानपुर थानाक्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव मे रामलीला देखने गये थे तथा रामलीला देखकर अपनी गाड़ी से वापस बिन्दकी जा रहे थे तभी इब्राहीमपुर गांव के समीप स्थित नहर के पास पहले से घात लगाये अज्ञात हमलावरों ने उनको जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। हमलावरों द्वारा चलायी गयी गोली सपा प्रत्याशी को लगने के बजाए उनकी गाड़ी के पीछे जा लगी जिसके फलस्वरूप सपा नेता बाल-बाल बच गये। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

No comments:
Post a Comment