फतेहपुर, शमशाद खान । विधान सभा चुनाव का भरपूर फायदा उठाते हुए लकड़ी माफिया वन विभाग से साठ गांठ करके खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही गांव में हरे पेड़ो का कटान खूब धडल्ले से कर रहे है। मालूम हो कि इस समय विधान सभा चुनाव की बयार चल रही है और सभी अधिकारी चुनाव कराने की तैयारी में लगे हुए है। उसी का फायदा उठाते हुए लकड़ी माफिया बन विभाग के अधिकारियों से अपनी सांठ-गांठ करके खुले आम हरे पेड़ो पर कुल्हाडे चलाने से बाज नही आ रहे है। लकड़ी माफियायो का यह धंधा अनवरत चलता रहता है क्योकि इनकी सांठ गांठ बराबर अधिकारियों से रहती है। सरकार द्वारा प्रत्येक, वर्ष हजारो करोड़ो रूपये वृक्षारोपण के नाम खर्च करके विभित्र प्रजांतियों के पौधों को लगाने का काम किया जाता है लेकिन वन विभाग की मिली भगत से जितने पौधे साल में तैयार नही होते है उससे कहीं ज्यादा, मात्रा में पेड़ो का कटान कराया जाता है इस तरह से पेड़ों के कटान से पर्यावरण में नुकसान पहुंचता है और आम जन मानस को शुद्ध व वातारण भी नही मिल पाता है। धीरे-धीरे पेड़ों के कटान से बाग बगीचे समाप्त होते जा रहे है। और पक्षियों का रैन बसेरा भी समाप्त होता जा रहा है। वन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी इस अवैध कटान की ओर तनिक भी ध्यान नही दे रहे है इससे प्रतीत होता है कि ऐसे मामलों में इनकी भी सह भागिता अपने आप पर कुछ दर्शा रही है। क्योकि हरे पेड़ों के कटान की खबरे आये दिन विभित्र समाचार पत्रों में प्रकाशित भी होती रहती है। लेकिन विभाग की सेहत पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे दे रहा है। और न ही इन लकड़ी माफियाओं पर कोई कार्यवाही हो रही है। इससे इनके हौसले बुलंद रहते है। और इनका कटान बंद होने का नाम नही ले रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment