फतेहपुर, शमशाद खान । राज्य महिला आयोग की सदस्य व सपा नेत्री नफीसा बानो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मंच से नामित न किये जाने से काफी क्षुब्ध दिखी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान रूधें गले से सपा नेत्री ने पार्टी जिला कार्यकारिणी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। नफीसा ने कहा कि वह वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत कर रही हैं तथा इस सभा मे भीड़ जुटाने के लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिया है। नफीसा ने बताया कि वह मुख्यमंत्री का मंच पर सम्मान करना चाहती थी लेकिन पार्टी नेताओं की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment