फतेहपुर, शमशाद खान । महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ0प्र0 की उपाध्यक्ष रेहाना परवीन एवं भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह राज्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी को भेजे गये शिकायती पत्र मे बिन्दकी कोतवाली के जोनिहा चौकी इन्चार्ज के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने का दबाव बना रहे हैं।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ0प्र0 की जिला उपाध्यक्ष रेहाना परवीन ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समेत राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश को भेजे गये शिकायती पत्र मे बिन्की कोतवाली की जोनिहा चैकी मे तैनात चैकी इन्चार्ज जसवीर सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा के जिलाध्यक्ष के दबाव मे काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चैकी इंचार्ज धमकी देते हैं वह अपने संगठन से जुडे़ लोगों से कहे कि वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करें। उन्होंने कहा कि वह बिन्दकी कोतवाली थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव की रहने वाली है तथा उनका संघ मे अच्छा प्रभाव है। भारतीय किसान यूनियन के खजुहा ब्लाक अध्यक्ष एवं बिलौना गांव निवासी प्रेम सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समेत राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश को भेजे गये शिकायती पत्र मे चैकी इन्चार्ज जोनिहा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के दबाव मे आकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष भी जोनिहा गांव के रहने वाले हैं। इस लिए चैकी इन्चार्ज उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि वह अपने संगठन के लोगों का मत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे डलवाये और यदि ऐसा नही किया तो फर्जी मुकदमें लगाकर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा। दोनों लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग से चैकी इन्चार्ज जोनिहा के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment