फतेहपुर, शमशाद खान । नलकूप की मोटर फूंक जाने से आधा दर्जन मोहल्लों मे पानी के संकट से लोग जूझ रहे लोग समरसेबल व हैण्डपम्पों का ले रहे सहारा। वहीं वोट मांगने वाले प्रत्याशियों को स्थानीय लोगांे के कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा है।
शहर के उत्तरी गौतम नगर, अमरजई, पनी आदि मोहल्लों के लोग बीते दो दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिये तरस रहे हैं। बताते चले कि दो दिन पूर्व कलक्टरगंज स्थित नलकूप की मोटर फंक गयी जिसके बाद से उक्त मोहल्लों की पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गयी जिसके चलते मोहल्ले मे पानी का हाहाकार मचा है स्थानीय लोग समरसेबुल व हैण्डपम्प मे लाइन लगाकर पानी भरने के लिये मजबूर हो रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना रहा कि पानी की समस्या को लेकर जल-कल विभाग को भी अवगत कराया गया इसके बावजूद भी अभी तक सप्लाई नही चालू की गयी जिसके चलते आधा दर्जन मोहल्लों मे पानी के लिए हाहाकार मचा है। साथ ही विधानसभा चुनाव मे विभिन्न दलों के प्रत्याशी उक्त मोहल्लों मे वोट मांगने आते हैं तो उन्हें स्थानीय महिलाओं व पुरूषों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा है।

No comments:
Post a Comment