फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आगामी तेइस फरवरी को सम्पन्न होने मतदान मे जीत हासिल करने के लिए सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी आज अपने समर्थकों के साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों मे भ्रमण करके मतदाताओं से व्यापक जनसम्पर्क किया तथा अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की। बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी आज अपने समर्थकों के साथ गढ़ीवा, हरिहरगंज, कलक्टर गंज, दक्षिणी गौतम नगर, पटेल नगर, शादीपुर, सिविल लाइन्स इलाके मे व्यापक जनसम्पर्क कर मतदाताओं से विधानसभा चुनाव मे जीत दिलाने का आर्शिवाद मांगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि शहर का विकास कराने के लिए उनके पक्ष मे मतदान करें। बसपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क अभियान मे दिनेश तिवारी उर्फ खलीफा, मनीष तिवारी, मो0 आसिफ, अभिषेक, मुतर्जा, रिक्कू तिवारी, शोएब खांन, राजेश तिवारी आदि रहे। वहीं बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी के बड़े भाई विकास त्रिवेदी समर्थकों के साथ सदर क्षेत्र के कई गांव व मोहल्लों मे भ्रमण कर छोटे भाई के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment