फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक मे प्रदेश स्तर तक संगठन का विस्तार किये जाने के साथ महिला संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
मंगलवार को वर्मा चैराहा स्थित निखार वूमेन डवलपमेंट ट्रेनिंग सेन्टर मे उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक जिलाध्यक्ष किशन मेहलोत्रा के सहमति पर एक बैठक महिला संगठन की जिलाध्यक्ष डा0 माधुरी साहू की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमें बड़ी संख्या मे संगठन की महिलायें मौजूद रही। बैठक मे प्रदेश स्तर पर महिला संगठन का विस्तार के साथ अन्य जनपदों की महिलाओं को सम्मलित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष माधुरी साहू ने कहा कि महिला संगठन कमेटी की घोषणा मार्च माह मे की जायेगी। उन्होनें कहा कि व्यापार मण्डल महिला संगठन का उद्देश्य नारी सशक्तीकरण, एकजुटता, बेरोजगार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, निर्धन, विधवा, बेसहारा, परीत्यागता महिलाओं की मदद करने सहित महिलाओं व छात्राओ के अनेक हित व अधिकार के लिए कार्य करना है। प्रदेश संगठन की घोषणा शीघ्र करके महिलाओं को जोड़ा जायेगा। इस मौके पर ललिता रस्तोगी, सलोनी मेहरोत्रा, मधू साहू, नीता गुप्ता, अर्चना ओमर, रंजना कक्कड़, आशा पुरवार, सोनाली कक्कड़, सुशीला देवी सहित संगठन की अन्य महिलायें मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment