Latest News

Tuesday, 28 February 2017

सपा गठबन्धन दो लुटेरो का है कुनबा- साध्वी

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे सम्पन्न हो चुके विधानसभा के चैथे चरण के चुनाव के बाद आज केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री गधे की सियासत कर रहे हैं। उन्होंने यह कटाक्ष भाजपा पर नही बल्कि कि सदी के महानायक पर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केन्द्र सरकार से हिसाब मांग रहे हैं जबकि हिसाब उनको देना चाहिए कि केन्द्र द्वारा भेजा गया पैसा किस मद मे खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुखिया शमशान और कब्रिस्तान पर तुष्टीकरण की राजनीत कर रहे हैं।
भाजपा की स्टार प्रचारक एवं केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने आवास मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश मे भाजपा की लहर को देखकर सपा गठबन्धन घबरा गया है इसीलिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी अनरगल बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सांसद एवं स्टार प्रचारक सीएम की पत्नी डिम्पल यादव महिला होकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर नही बोल रही है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबन्धन दो लुटेरों का कुनबा है। कांग्रेस ने देश को लूटा है और सपा ने प्रदेा को। उन्होंने कहा प्रदेश मे दो सौ पैसठ के आंकड़े को पार करेगा।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News